
जब से मैंने
अपने धर्म के खाने में
"अहिंसा" लिखा है,
मेरे दरवाज़े के बाहर
गिद्धों की पूरी जमात
आ जुड़ी है.
उनकी आँखों में रोशनी है
और चोंच में लार.
मैं असमंजस में हूं
कि मैने ऐसा क्या न्योता
दे डाला !
CARTOON, SATIRE, HUMOR, POLITICS, COMIC, LITERATURE, CARICATURE, LAMPOON, SKIT, RIDICULE, MOCKERY, SARCASTIC